भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का विजयी सफर जारी

एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंची खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में चीनी ताइपे पर 3-0 से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दक्षिण कोरिया पर शानदार जीत के बाद भारत ने चीनी ताइपे पर एक घंटे और 25 मिनट में 25-22, 25-22, 25-21 से जीत दर्ज की और 1-6वें स्थान के प्लेऑफ में पहुंच गया। रविवार को भारत का मुकाबला जापान या कजाकिस्तान से होगा।.......

भारत का चीन को मुंहतोड़ जवाब, खेल मंत्री का दौरा रद्द

अरुणाचल के खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने का मामला गरमाया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों से पहले भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ गया है। दरअसल, खेलों से पहले चीन की एक नापाक हरकत सामने आई। उसने हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशू खिलाड़ियों को अंतिम क्षणों में वीजा नहीं दिया। ये वही तीन खिलाड़ी हैं, जिनके साथ चीन में कुछ महीने पहले हुए यूनिवर्सिटी गेम्स में भी बदसलूकी की गई थी और उन्हें नत्थी वीजा दिया गया .......

रोइंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

एशियाड की आठ स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय रोइंग खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां तीन और स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाते हुए कुल आठ स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई।  सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जाकर खान और सुखमीत सिंह की भारतीय टीम ने छह मिनट 9.94 सेकेंड के समय के साथ पुरुष क्वाड्रापल स्कल्स के फाइनल में जगह बनाई। पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स वर्ग में अर.......

एशियाड में महिला फुटबॉल टीम अपना पहला मैच हारी

बढ़त बनाने के बाद चीनी ताइपे ने 2-1 से दी शिकस्त  खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को हांगझोऊ एशियाई खेलों के अपने मुकाबले में चीनी ताइपे के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत ने दूसरे हाफ में गोल दाग चीनी ताइपे पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, मैच के आखिरी पलों में दो गोल खाकर टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।  अंजू तमांग ने दूसरे हाफ की शुरुआत मे.......

सेमीफाइनल में हारीं पहलवान अंतिम पंघाल

भारत की युवा पहलवान की नजर अब ओलम्पिक कोटा पर खेलपथ संवाद बेलग्रेड (सर्बिया)। भारत की युवा पहलवान अंतिम पंघाल ने बुधवार को यहां अमेरिका की मौजूदा विश्व चैम्पियन ओलिविया डोमिनिक पैरिश को हराया, लेकिन उन्हें अंतिम चार के मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब वह पेरिस ओलम्पिक के कोटा और कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी। पंघाल को महिला 53 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी बेलारूस की वेनेसा केलादजिन्.......

आज बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल में जीत जरूरी

फुटबॉल में भारतीय पुरुष टीम के लिए करो या मरो वाला मैच महिला फुटबॉल टीम का चीनी ताइपे से सामना खेलपथ संवाद हांगझोऊ। चीन के खिलाफ 1-5 से करारी हार खाने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को बांग्लादेश के सामने होगी। भारत को नॉकआउट में पहुंचनने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। चीन के खिलाफ भारतीय टीम बिना किसी अभ्यास सत्र के उतरी थी। पहले 45 मिनट में भारतीय टीम ने चीन को 1-1 की बराबरी पर रोके रखा, लेकिन अंतिम क्षणोंं में ह.......

विश्व चैम्पियनशिप से खाली हाथ लौटे पहलवान

पेरिस ओलम्पिक का कोटा भी नहीं मिला खेलपथ संवाद बेलग्रेड। भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों का विश्व चैम्पियनशिप में प्रदर्शन लचर रहा जब कोई भी भारतीय पहलवान अगले साल होने वाले पेरिस ओलम्पिक का कोटा हासिल नहीं कर पाया और ना ही पदक जीत पाया। इससे भी अधिक निराशाजनक यह रहा कि भारतीय पहलवानों को ऐसे देशों के प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिन्हें कुश्ती में अच्छे प्रदर्शन के लिए नहीं जाना जाता जिससे बेलग्रेड पहुंचने वाले .......

एशियन गेम्स: वॉलीबॉल में भारत का विजयी आगाज

पहले मैच में कम्बोडिया को 3-0 से हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय वॉलीबॉल पुरुष टीम ने मंगलवार को कम्बोडिया को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों में जीत के साथ आगाज किया। भारत ने पहले मैच में ही शुरु से दबदबा बनाए रखा। भारतीय टीम ने पूल-सी के मैच में निचली रैंकिंग की टीम कंबोडिया को 25-14, 25-13, 25-19 से पराजित किया। पूल-सी में भारतीय टीम की असली परीक्षा बुधवार को होगी जब टीम विश्व की 27वें नंबर की टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेग.......

एशियाई खेलों में भारतीय टीम की हार से शुरुआत

फुटबॉल में चीन ने भारत को 5-1 से किया परास्त खेलपथ संवाद हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत 23 सितम्बर को होगी। उससे पहले कुछ खेलों की स्पर्धाएं शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार (19 सितम्बर) को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का सामना ग्रुप ए में चीन से हुआ। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और उसे चीन ने 5-1 से हरा दिया।  भारत को अगले राउंड में पहुंचने के लिए अब बांग्लादेश और म्यांमार के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। .......

विदेशी कोच के बिना उतरेंगे शॉटगन निशानेबाज

दोनों कोच तकनीकी कारणों के चलते नहीं होंगे शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय शॉटगन निशानेबाज आगामी एशियाई खेलों में विदेशी कोच के बिना खेलने उतरेंगे। शॉटगन में भारत के दो विदेशी कोच इटली के मार्सेलो ड्राडी और एन्नियो फाल्को हैं। दोनों का कोच के एक्रीडिटेशन (मान्यता पत्र) और अनुबंध संबंधी अन्य तकनीकी कारणों से एशियाई खेलों के लिए चीन के हांगझोऊ में जाना मुश्किल है। एशियाई खेल 23 सितंबर से शुरू होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआर.......